'संजय गांधी विलेन तो राजीव गांधी देवता कैसे?' इमरजेंसी पर सोनिया गांधी की किताब को लेकर निशिकांत दुबे ने पूछे सवाल

सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने आपातकाल में संजय गांधी की भूमिका और राजीव गांधी के विरोध को लेकर सवाल उठाए। दुबे ने पूछा कि जब संजय गांधी को आपातकाल का विलेन बताया जा रहा है और राजीव गांधी को उसका विरोधी, तो उस समय प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा गांधी की जिम्मेदारी क्या थी? सोनिया गांधी ने किताब में आपातकाल के फैसले को बड़ी गलती बताते हुए संजय गांधी को नियंत्रित न कर पाने की बात कही है।

Sonia Gandhi Book Controversy: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आने वाली किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने किताब में आपातकाल के दौर और गांधी परिवार की भूमिका से जुड़े खुलासों को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तंज कसते हुए पूछा कि क्या आपातकाल के लिए संजय गांधी को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, जबकि राजीव गांधी को इसके विरोध में खड़ा किया जा रहा है?

sonia gandhi news (2)

सोनिया गांधी की किताब को लेकर बीजेपी नेता निशिकांत दूबे ने पूछे सवाल। PTI

निशिकांत दुबे ने अपनी पोस्ट में लिखा कि सोनिया गांधी की किताब से पता चलता है कि प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे ही शासन चला रहे थे। उन्होंने सवाल किया कि जब राजीव गांधी और संजय गांधी अब जीवित नहीं हैं, तो इन बातों का जवाब कौन देगा? बीजेपी सांसद ने तंज कसते हुए लिखा, “संजय गांधी जी आपातकाल के विलेन और राजीव जी देवता?”

End of Feed