Sonam Wangchuk: आज हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो रहे हैं सोनम वांगचुक? राजघाट में बापू को करेंगे नमन, फिर लौटे सकते हैं लद्दाख

26 दिनों का अनशन समाप्त करने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक आज मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हो सकते हैं। अस्पताल से निकलने के बाद वह महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट जाएंगे और फिर अपने गृह क्षेत्र लद्दाख के लिए रवाना होंगे।

Sonam Wangchuk: सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारों की आवाज उठाने वाले सोनम वांगचुक सोमवार को गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सबसे पहले राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वह अपने गृह क्षेत्र लद्दाख के लिए रवाना होंगे। उनकी टीम ने रविवार को यह जानकारी साझा की। जानकारी के अनुसार, सोनम वांगचुक को आज सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। बताया गया है कि अस्पताल से निकलने के बाद उनका पहला कार्यक्रम राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित करना है। इसके बाद वह दिल्ली से लद्दाख के लिए प्रस्थान करेंगे।

Sonam Wangchuk

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में एडमिट हैं सोनम वांगचुक

28 जून को गए थे राजघाट

गौरतलब है कि वांगचुक ने इससे पहले भी 28 जून को राजघाट जाकर महात्मा गांधी को नमन किया था। उसी दिन उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में अपने अनिश्चितकालीन अनशन की शुरुआत की थी। उनका कहना था कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और छात्रों के साथ न्याय सुनिश्चित किया जाना बेहद आवश्यक है।

End of Feed