वांगचुक का लद्दाख प्रशासन पर छवि खराब करने का आरोप, राष्ट्रपति से की अपील-मेरे खिलाफ चल रहा है टारगेटेड स्मीयर कैंपेन

लद्दाख प्रशासन ने पट्टा रद्द करने के पीछे यह वजह बताई थी कि तय समय सीमा में पट्टे के दस्तावेज तैयार नहीं किए गए और जरूरी प्रीमियम राशि भी जमा नहीं की गई।

जलवायु कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने शनिवार को लद्दाख के उपराज्यपाल के नेतृत्व वाले प्रशासन पर उनकी और अन्य आलोचकों की सुनियोजित तरीके से छवि खराब करने का आरोप लगाया और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से तुरंत हस्तक्षेप करने की अपील की।यह अपील वांगचुक से जुड़े संस्थानों के खिलाफ की गई कई प्रशासनिक कार्रवाइयों के बीच की गई है। इनमें अगस्त 2025 में हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव्स (एचआईएएल), लद्दाख की जमीन का पट्टा रद्द करना भी शामिल है।

SONAM

जलवायु कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद सोनम वांगचुक (फाइल फोटो)

लद्दाख प्रशासन ने पट्टा रद्द करने के पीछे यह वजह बताई थी कि तय समय सीमा में पट्टे के दस्तावेज तैयार नहीं किए गए और जरूरी प्रीमियम राशि भी जमा नहीं की गई। इसके अलावा, प्रशासन ने जमीन को निर्धारित उद्देश्य के अनुसार इस्तेमाल नहीं किए जाने का भी आरोप लगाया था।

End of Feed