Rudraprayag Accident: रुद्रप्रयाग हादसे में अब तक 14 की मौत, सीएम धामी ने की मुआवजे की घोषणा, UP CM योगी आदित्यनाथ ने भेजी टीम

Rudraprayag Accident: मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये, गम्भीर रूप से घायल होने वालों को 40-40 हजार रुपये तथा सामान्य घायलों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की।

Rudraprayag Accident: रुद्रप्रयाग बस हादसे में अबतक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही 12 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज एम्स समेत अन्य अस्पतालों में चल रहा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे के लिए ऐलान कर दिया है। वहीं उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक जताते हुए अधिकारियों की एक टीम को उत्तराखंड भेज दिया है।

End of Feed