देश

Manipur Fire: मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह के आवास के पास बिल्डिंग में लगी भयंकर आग, उपद्रवियों पर हिंसा का शक

Manipur Fire: मणिपुर के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इंफाल स्थित सरकारी आवास के पास एक खाली पड़े मकान में भीषण आग लग गई। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

Image

मणिपुर में सीएम आवास के पास इमारत में लगी आग

Photo : Twitter

Manipur Fire: मणिपुर में मुख्यमंत्री आवास के पास एक इमारत में भयंकर आग लग गई है। आग कैसे लगी, इसपर अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, हालांकि इस आग के पीछे उपद्रवियों पर शंका जताई जा रही है। कांग्रेस ने इस आग को मणिपुर हिंसा से जोड़कर बीजेपी सरकार पर हमला बोला है।

खाली पड़ी थी बिल्डिंग

मणिपुर के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इंफाल स्थित सरकारी आवास के पास एक खाली पड़े मकान में भीषण आग लग गई। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि खाली पड़ा मकान गोवा के पूर्व मुख्य सचिव थांगखोपाओ किपगेन का है। किपगेन की मृत्यु 3 मार्च, 2005 को हुई थी और मकान में उनका परिवार रहता था। यह घर कुकी इन कॉम्प्लेक्स के बगल में स्थित है, जो इंफाल के बाबूपारा में मुख्यमंत्री के आवास के सामने है। घटना शनिवार शाम करीब 5:30 बजे हुई।

कैसे लगी आग?

मणिपुर अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि चूंकि घर एक साल से ज़्यादा समय से खाली पड़ा था, इसलिए आग बुझाना और उस पर काबू पाना मुश्किल था। उन्होंने बताया कि आग का स्रोत अभी तक पता नहीं चल पाया है।

कांग्रेस नेता का हमला

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने ट्वीट कर इसे मणिपुर हिंसा से जोड़ते हुए कहा- "Hello Team Melodi, 1 साल से मणिपुर जल रहा है,

हज़ारों लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। हाल में ही CM काफिले पर हमला हुआ और आज सचिवालय के सामने आगजनी। Manipur में Melodi परमेश्वर कब जागेंगे?"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article