'हार की समीक्षा के बजाय EC पर हमला कर रही कांग्रेस'; चुनाव आयोग पर कांग्रेस के हमले को लेकर स्मृति ईरानी का पलटवार

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस की ओर से मतदाता सूची में नामों को लेकर उठाए गए सवालों पर भी निशाना साधा। उन्होंने 13 करोड़ 30 लाख नामों का जिक्र करते हुए कहा कि चुनाव आयोग इस मुद्दे पर पहले ही स्पष्टीकरण दे चुका है। उन्होंने सवाल किया कि अगर मतदाता सूची में किसी मृत व्यक्ति का नाम दर्ज है या किसी व्यक्ति का नाम डुप्लीकेट है, तो कांग्रेस पार्टी ऐसे नामों को मतदाता सूची में बनाए रखने की मांग क्यों कर रही है?

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर बीजेपी की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी ने पलटवार किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्मृति ईरानी ने चुनाव आयोग को भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने वाली संवैधानिक संस्था बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।

SMRATI IRANI

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर बोला हमला।

स्मृति ईरानी ने कहा कि भारत की चुनावी व्यवस्था की दुनिया के कई देशों ने सराहना की है और उसका सम्मान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी को इस बात का दुख है कि उसे लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का समर्थन नहीं मिल रहा है और इसलिए अपनी हार की समीक्षा करने के बजाय वह चुनाव आयोग को निशाना बना रही है।

End of Feed