स्मृति ईरानी सिर्फ लटके झटके दिखाने आती हैं अमेठी, कांग्रेस नेता के बयान पर बीजेपी बोली- ये महिला विरोधी हैं

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 19, 2022, 07:52 PM IST

कांग्रेस के नेता अजय राय ने केंद्रीय मंत्री और बीजेपी की नेता स्मृति ईरानी पर तंज कसते हुए कहा कि वह अमेठी सिर्फ लटके-झटके दिखाने के लिए आती हैं। बीजेपी नेता आनंद दुबे ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की ओर से इस्तेमाल की जाने वाली भाषा हमेशा महिला विरोधी रही है।

सोनभद्र (यूपी): उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेता अजय राय ने केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता स्मृति ईरानी पर तंज कसते हुए सोमवार को यहां कहा कि वह सिर्फ ‘लटके-झटके’ दिखाने के लिए अमेठी आती हैं। उत्तर प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता आनंद दुबे ने लखनऊ में कहा कि जिस पार्टी ने देश को महिला प्रधानमंत्री दिया हो, उसके नेता की ऐसी टिप्पणी निश्चित रूप से शर्मनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं की ओर से इस्तेमाल की जाने वाली भाषा हमेशा महिला विरोधी रही है।

Smriti Irani

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

गांधी परिवार की सीट रही है अमेठी, राहुल गांधी यहां से लड़ेंगे चुनाव

राय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी के सिलसिले में यहां आए थे। कांग्रेस के क्षेत्रीय अध्यक्ष राय ने केंद्रीय मंत्री और अमेठी की बीजेपी सांसद ईरानी पर तंज कसते हुए कहा कि स्मृति ईरानी अमेठी आती हैं और लटके झटके दिखाकर चली जाती हैं। यहां पत्रकारों ने राय से पूछा कि क्या पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, तो उन्होंने कहा कि यह (अमेठी) गांधी परिवार की सीट रही है। राहुल जी वहां से लोकसभा सदस्य रहे हैं। राजीव गांधी जी और संजय गांधी जी ने भी इस क्षेत्र की सेवा की है।

End of Feed