स्मृति ईरानी और राहुल गांधी को लेकर अजय राय ने किया बड़ा दावा

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 7, 2023, 07:55 AM IST

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने दावा कि लोकसभा चुनाव 2024 में अमेठी से स्मृति ईरानी की जमानत जब्त हो जाएगी। राहुल गांधी देश के पीएम बनेंगे।

रायबरेली: कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार को दावा किया कि अमेठी से मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी की अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में इस सीट पर जमानत जब्त हो जाएगी और राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। ईरानी ने 2019 के आम चुनाव में गांधी परिवार के गढ़ अमेठी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गांधी को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। कांग्रेस नेता राय ने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की अमेठी में जमानत जब्त होने वाली है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पूरे देश में शानदार प्रदर्शन करेगी। आप देखेंगे कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। ‘इंडिया’ और भारत संबंधी विवाद पर राय ने कहा कि विपक्षी गठबंधन का नाम ‘इंडिया’ होने से वे बीजपेी परेशान हैं।

Smriti Irani, Rahul Gandhi

स्मृति ईरानी और राहुल गांधी को लेकर अजय राय ने कही बड़ी बात

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतने के बारे में भूल जाना चाहिए, अमेठी और रायबरेली के बारे में भी भूल जाना चाहिए। वे (अमेठी और रायबरेली के लोग) हमेशा गांधी परिवार के साथ खड़े रहे हैं और हमेशा गांधी परिवार के साथ खड़े रहेंगे। इस बात पर जोर देते हुए कि रायबरेली के लोगों के साथ उनके (गांधी के) पारिवारिक संबंध हैं, राय ने कहा कि हमारी नेता सोनिया गांधी यहां से सांसद हैं। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं उनके क्षेत्र में आया हूं और उनके सैनिकों (कार्यकर्ताओं) से मिलने का मौका मिला है। पार्टी की भविष्य की योजनाओं पर हम लोगों ने चर्चा की।

End of Feed