शिवकुमार के CM बनने के सवाल पर सिद्दारमैया ने खोया आपा, पत्रकार को सुनाई खरी-खोटी; कहा- क्या उन्होंने आपको बताया

Karnataka Politics: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने शुक्रवार को एक पत्रकार द्वारा संभावित नेतृत्व परिवर्तन के बारे में पूछे जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और इन अटकलों को खारिज किया कि उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार नवंबर में मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल सकते हैं। सिद्दारमैया ने पूछा, ‘‘क्या उन्होंने (शिवकुमार ने) आपको बताया है? आपको कैसे पता चला?’’

Karnataka Politics: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने शुक्रवार को एक पत्रकार द्वारा संभावित नेतृत्व परिवर्तन के बारे में पूछे जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और इन अटकलों को खारिज किया कि उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार नवंबर में मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल सकते हैं।

Shivakumar  Siddaramaia

मुख्यमंत्री सिद्दारमैया (बाएं) और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (दाएं) (फाइल फोटो)

पत्रकार ने मुख्यमंत्री से उन खबरों पर प्रतिक्रिया मांगी थी जिनमें दावा किया गया है कि शिवकुमार ने अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए 21 नवंबर की तारीख तय की है।

End of Feed