Shraddha Murder Case: नहीं था कोई राजनीतिक दबाव, श्रद्धा ने शिकायत क्यों ली वापस? हम कर रहे हैं जांच, बोले डिप्टी CM फडणवीस

  • Written by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 20, 2022, 06:03 PM IST

Shraddha Walker murder case: श्रद्धा वाकर हत्याकांड को लेकर महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अब तक की जांच में सामने आया है कि मामले में कोई राजनीतिक या बाहरी दबाव नहीं था। हालांकि, हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि उसने शिकायत वापस क्यों ली?

Shraddha Walker murder case: श्रद्धा वाकर हत्याकांड को लेकर महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अब तक की जांच में सामने आया है कि मामले में कोई राजनीतिक या बाहरी दबाव नहीं था। हालांकि, हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि उसने शिकायत वापस क्यों ली? शिकायत दर्ज करने और इसे वापस लेने के बीच एक महीने का अंतर था। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस जांच करती तो यह घटना टल सकती थी। जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हम पूछताछ कर रहे हैं कि उन्होंने इतने लंबे समय तक कार्रवाई क्यों नहीं की।

Shraddha Murder Case, Devendra Fadnavis

श्रद्धा हत्याकांड पर महाराष्ट्र डिप्टी सीएम का बयान

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा था कि राज्य सरकार की ओर से अंतर्धार्मिक विवाह का कोई विरोध नहीं है। अन्य राज्यों में लव जिहाद पर कुछ कानून बनाए गए हैं, उन सभी कानूनों का अध्ययन करने के बाद अगर आवश्यक हो, तो राज्य सरकार इस पर निर्णय लेगी, ताकि कोई महिला इसका शिकार न हो।

End of Feed