मुख्‍तार गैंग का शूटर अनुज कन्नौजिया मारा गया, लंबे समय से जमशेदपुर में छिपकर रह रहा था इनामी बदमाश

Shooter of Mukhtar Gang Killed in Jamshedpur: झारखंड के जमशेदपुर में मुठभेड़ में उत्तर प्रदेश के मुख्तार गैंग का इनामी बदमाश मारा गया। अनुज कन्नौजिया पर यूपी पुलिस ने ढाई लाख रुपए का इनाम रखा था और पुलिस को कई संगीन मामलों में उसकी तलाश थी। बताया जा रहा है कि वो लंबे समय से जमशेदपुर में छिपकर रह रहा था।

Jamshedpur Encounter: झारखंड के जमशेदपुर में मुठभेड़ में 2.5 लाख रुपये का इनामी बदमाश मारा गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यूपी स्पेशल टास्क फोर्स, कानून व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया, "जमशेदपुर में यूपी एसटीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम के साथ भारी गोलीबारी में मुख्तार गिरोह का शूटर अनुज कन्नौजिया मारा गया।"

Jamshedpur Encounter

एनकाउंटर में मारा गया यूपी के मुख्‍तार गैंग का शूटर अनुज कन्नौजिया।

मारा गया यूपी के मुख्‍तार गैंग का शूटर अनुज कन्नौजिया

उत्तर प्रदेश के मुख्‍तार गैंग का शूटर अनुज कन्नौजिया जमशेदपुर में एनकाउंटर में मारा गया। यह घटना शनिवार की देर रात जमशेदपुर के गोविंदपुर के भूमिहार सदन के पास हुई है। जहां उत्तर प्रदेश एसटीएफ (गोरखपुर यूनिट) और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने कुख्यात शूटर को घेर लिया। इसके बाद दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई, मुठभेड़ में अनुज कन्नौजिया को पुलिस ने मार गिराया।

End of Feed