शॉकिंग! मुंबई-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में किया शौच और पेशाब, सह यात्री हुए परेशान और फिर...

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 26, 2023, 11:52 PM IST

मुंबई-दिल्ली एयर इंडिया की फ्लाइट (Mumbai-Delhi Air India Flight) में यात्रा कर रहे एक व्यक्ति ने उड़ान के दौरान विमान में शौच किया, पेशाब किया और थूका। इसके दुर्व्यवहार से सह यात्री परेशान हो गए। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट उतरते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

नई दिल्ली: मुंबई-दिल्ली एयर इंडिया की फ्लाइट (Mumbai-Delhi Air India Flight) में यात्रा कर रहे एक व्यक्ति को विमान में कथित तौर पर शौच और पेशाब करने के आरोप में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में फ्लाइट कैप्टन द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक 24 जून को मुंबई से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AIC 866 में सीट नंबर 17F पर एक यात्री सफर रहा था। विमान की पंक्ति 9DEF पर विमान में शौच किया, पेशाब किया और थूका।

defecating and urinating on Mumbai Delhi Air India flight

एयर इंडिया फ्लाइट में किया शौच और पेशाब (तस्वीर-ANI)

एफआईआर में आगे कहा गया है कि इस दुर्व्यवहार को केबिन क्रू द्वारा देखा गया था और बाद में उड़ान के केबिन पर्यवेक्षक द्वारा एक मौखिक चेतावनी जारी की गई थी। बाद में फ्लाइट कैप्टन को भी दुर्व्यवहार की जानकारी दी गई। घटना के बाद दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक कंपनी को तुरंत एक मैसेज भेजा गया और एयरपोर्ट सुरक्षा से यात्री के आगमन पर एस्कॉर्ट करने का अनुरोध किया गया।

End of Feed