Asaram Bapu: आसाराम बापू को झटका! अंतरिम जमानत पर 7 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई

जोधपुर हाई कोर्ट में आज जस्टिस दिनेश मेहता और जस्टिस विनीत कुमार माथुर की बेंच में यह सुनवाई हुई। कोर्ट ने शपथ पत्र पेश करने का निर्देश दिया है और अगली तारीख 7 अप्रैल तय की है।

यौन उत्पीड़न मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम बापू को बड़ा झटका लगा। जोधपुर हाई कोर्ट में बुधवार को आसाराम बापू की अंतरिम जमानत पर सुनवाई हुई। हालांकि, उन्हें इस मामले में कोई राहत नहीं दी गई। इस मामले में अब 7 अप्रैल को अगली सुनवाई होगी।इस मामले की सुनवाई जोधपुर हाई कोर्ट के जस्टिस दिनेश मेहता और जस्टिस विनीत कुमार माथुर की खंडपीठ में हुई।

Asaram

आसाराम बापू को झटका!

कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा कि आसाराम ने प्रवचन किए हैं, जो निश्चित रूप से सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाए गए शर्तों का उल्लंघन करते हैं। इस पर कोर्ट ने आसाराम के वकील से शपथ पत्र मांगा, ताकि यह प्रमाणित किया जा सके कि सुप्रीम कोर्ट की शर्तों का उल्लंघन नहीं हुआ है।

End of Feed