जम्मू के किसानों से मिले शिवराज सिंह चौहान, बोले- मोदी सरकार हर मुश्किल में आपके साथ

जम्मू के बाढ़ प्रभावित किसानों से मिले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भरोसा दिलाया कि मोदी सरकार हर कदम पर उनके साथ है। फसल, मकान और पशुओं के नुकसान की भरपाई से लेकर किसान सम्मान निधि की राशि तक, केंद्र ने कई राहत उपायों का ऐलान किया।

दिल्ली : जम्मू के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से खेतों में जाकर सीधे संवाद किया और भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद हालात पर नजर रखे हुए हैं और जम्मू-कश्मीर के लिए केंद्र हर संभव मदद देगा।

जम्मू कश्मीर में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

जम्मू सिर्फ एक राज्य का हिस्सा नहीं, बल्कि भारत की सुरक्षा और संस्कृति का अहम केंद्र है। यहां की खुशहाली देश के लिए उतनी ही जरूरी है जितनी दिल्ली या मुंबई की। यही वजह है कि केंद्र सरकार ने आपदा प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं।

End of Feed