शिवपाल को अखिलेश का साथ देने की मिली सजा? सरकार ने घटा दी सुरक्षा, अब Y कैटेगरी में रहेंगे प्रसपा नेता

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 2, 2022, 11:26 AM IST

यह घोषणा 5 दिसंबर को होने वाले मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव से कुछ दिन पहले की गई है। इस सीट से मुलायम सिंह की बहू डिंपल यादव चुनावी मैदान में है और शिवपाल अपने परिवार की बहू के लिए प्रचार करते दिख रहे हैं। अखिलेश से नाराजगी भी खत्म कर ली है।

प्रसपा नेता शिवपाल सिंंह यादव (Shivpal Singh Yadav) की सुरक्षा योगी सरकार ने घटा दी है। शिवपाल यादव की सुरक्षा जेड कैटेगरी से घटाकर वाई कैटेगरी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस के सुरक्षा विभाग ने एक बयान में कहा, विधायक और पीएसपी प्रमुख शिवपाल यादव की सुरक्षा जेड श्रेणी से घटाकर वाई श्रेणी में कर दी गई है।

shivpal yadav security

शिवपाल यादव की सुरक्षा घटाई गई

कहा जा रहा है कि शिवपाल यादव को यह खामियाजा, अखिलेश के साथ जाने के कारण भुगतना पड़ा है। दरअसल हुआ यूं है कि यूपी विधानसभा चुनाव के बाद शिवपाल सिंह यादव बीजेपी के साथ जाते हुए दिख रहे थे, भतीजे अखिलेश से इस कदर नाराज थे कि सार्वजनिक तौर पर उन्हें खरी-खोटी सुना चुके थे। इसी बीच सपा के संस्थापक और शिवपाल सिंह यादव के भाई मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया।

End of Feed