देश

VIDEO: योगी आदित्यनाथ के तंज पर शिवपाल ने दिया मजेदार जवाब, ठहाके मारकर हंसने लगे मुख्यमंत्री

UP Assembly Monsoon Session: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को बधाई देते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव की चुटकी ली। इस पर शिवपाल यादव ने मजेदार जवाब दिया और सदन में जमकर ठहाके लगे। वहीं, अखिलेश यादव ने भी मुख्यमंत्री योगी पर पलटवार किया है।

Image

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (बाएं) और सपा नेता शिवपाल यादव (दाएं)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • शिवपाल ने CM योगी पर किया पलटवार।
  • सदन में खूब चले व्यंगात्मक तीर।
  • यूपी में विधानसभा का चल रहा मानसून सत्र।

UP Assembly Monsoon Session: उत्तर प्रदेश में विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। ऐसे में मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को बधाई देते-देते शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) की चुटकी ले ली। जिसके बाद चाचा शिवपाल का भी बयान सामने आया।

CM योगी ने क्या कहा था?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माता प्रसाद पांडेय को नेता प्रतिपक्ष बनने की बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि अपने चाचा (शिवपाल) को गच्चा दे दिया। चाचा हमेशा ऐसे ही मात खाता है। इस पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का बयान तो आया ही, लेकिन सदन के भीतर शिवपाल यादव ने भी मजेदार जवाब दिया। जिसको सुनकर सदन में मौजूद तमाम लोग ठहाका मारने लगे।

शिवपाल ने ऐसा क्या कह दिया?

शिवपाल यादव ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत वरिष्ठ हैं। उन्होंने आगे योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि तीन साल तो मैं आपके संपर्क में रहा हूं। गच्चा तो आपने भी दिया है। शिवपाल यादव के इस बयान से साथ ही मुख्यमंत्री योगी सहित सदन में मौजूद तमाम लोगों ने जमकर ठहाका लगाया।

'मैंने नहीं दिया धोखा'

वहीं, मुख्यमंत्री योगी के 'चाचा को गच्चा' वाले बयान पर अखिलेश यादव ने पलटवार किया। संसद भवन परिसर में अखिलेश यादव ने संवाददाता के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैंने धोखा नहीं दिया है, उन्होंने (योगी आदित्यनाथ) दिल्ली को धोखा दिया है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article