देश

'ये क्या देंगे सुरक्षा, सबसे ज्यादा खतरा इन्हीं से', महिला सुरक्षा पर सपा पर बिगड़े योगी आदित्यनाथ

UP CM Yogi Adityanath : विधानसभा में उत्तर प्रदेश के सीएम ने दिवंगत मुलायम सिंह यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'यही नहीं, ये उस पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं जिसने कभी कहा था कि लड़के हैं, लड़के गलती कर देते हैं। ये महिला की सुरक्षा क्या करेंगे? महिला सुरक्षा के लिए ये समाजवादी खुद ही एक गंभीर खतरा हैं।

Image

यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ।

KEY HIGHLIGHTS
  • विधानसभा में महिला सुरक्षा को लेकर सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी को घेरा
  • सीएम ने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए समाजवादी खुद एक बड़ा खतरा हैं
  • नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे को दी बधाई, बोले-मैं आपका सम्मान करता हूं

Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश की विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीखे अंदाज में नजर आए। महिला सुरक्षा पर बोलते हुए उन्होंने मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को सबसे ज्यादा खतरा समाजवादियों से है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से सतर्क और सचेत है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए भाजपा सरकार कितनी प्रतिबद्ध है, इसका पता एंटी रोमियो स्क्वॉयड के गठन से चलता है।

सबसे पगले शोहदों पर लगाम लगाया-योगी

विधानसभा में सीएम योगी ने कहा, 'यह सरकार महिला सुरक्षा के प्रति पूरी तरह से गंभीर है। यह गंभीरता का परिणाम ही है कि सरकार में आते ही इस सरकार ने शोहदों पर लगाम लगाने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉयड का गठन किया। मुझे बताता हुए दुख है कि जब हमने इसका गठन किया तो समाजवादी पार्टी ने सबसे पहले इसका विरोध किया। मुझे बोलने में संकोच नहीं है कि महिला अपराध से जुड़े ज्यादातर मामलों में सपा के लोगों की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संलिप्तता रही है।'

'महिलाओं की सुरक्षा के लिए समाजवादी खतरा'

सीएम ने आगे कहा, 'यही नहीं, ये उस पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं जिसने कहा था कि लड़के हैं, लड़के गलती कर देते हैं। ये महिला की सुरक्षा क्या करेंगे? महिला सुरक्षा के लिए ये समाजवादी खुद ही एक गंभीर खतरा हैं। इसीलिए महिला सुरक्षा के बारे में प्रदेश सरकार पूरी तरह से सचते और सतर्क है। राज्य सरकार हर व्यापारी को सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है।'

नेता प्रतिपक्ष को दी बधाई

माता प्रसाद पांडे को एलओपी बनने पर उन्हें बधाई देते हुए सीएम ने कहा कि 'नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए मैं आपको बधाई देता हूं। ये अलग विषय है कि आपने चचा को गच्चा दे ही दिया। चचा बेचारा ऐसे ही मात खाता है, उनकी नियति ही ऐसी है। आप इस सदन के वरिष्ठतम सदस्यों में से एक हैं, इसका मैं सम्मान करता हूं।'

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने के मामले ने पकड़ा तूल, प्रियंका वाड्रा बोलीं- मुझे आप पर गर्व है

रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने के मामले ने पकड़ा तूल, प्रियंका वाड्रा बोलीं- मुझे आप पर गर्व है

नाप दिया गया आमिर शौकीन, बोले थे किरेन रिजिजू- दुष्ट को दिल्ली और त्रिपुरा पुलिस कड़ा सबक सिखाएगी

नाप दिया गया आमिर शौकीन, बोले थे किरेन रिजिजू- दुष्ट को दिल्ली और त्रिपुरा पुलिस कड़ा सबक सिखाएगी

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित