राम मंदिर चंदा चोरी पर अब उद्धव ने कर दिया 'राम रक्षा' आंदोलन का ऐलान, 5 तारीख को जुटेंगे कार्यकर्ता

Ram Mandir Donation Row: शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आंदोलन का ऐलान किया है। उद्धव ठाकरे ने 5 जुलाई को राम रक्षा आंदोलन शुरू करेंगे।

Ram Mandir Donation Row: राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर अब शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने नई लड़ाई का ऐलान कर दिया है। ठाकरे ने महाराष्ट्र में पांच जुलाई से ’राम रक्षा’ आंदोलन शुरू करने की घोषणा की और लोगों से अयोध्या के प्रतिष्ठित राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन के मामले में भाजपा को जवाबदेह ठहराने के लिए इस आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया।

End of Feed