Shiv Sena MLA Verdict: बच गई शिंदे सरकार, स्पीकर ने CM एकनाथ के पक्ष में सुनाया फैसला; उद्धव गुट को बड़ा झटका

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 10, 2024, 06:14 PM IST

Shiv Sena MLA Verdict, Maharashtra MLA Disqualification Case, Maharashtra Politics News, Shiv Sena, Eknath Shinde Party MLA Petition: अयोग्यता याचिकाओं पर नार्वेकर का बहुप्रतीक्षित फैसला 18 महीने से अधिक समय बाद आया है।

Shiv Sena MLA Verdict: महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने शिवसेना के दोनों गुटों की अयोग्यता याचिकाओं पर अपना आदेश सुना दिया है। फैसला एकनाथ शिंदे के पक्ष में गया है। स्पीकर ने शिंदे गुट को ही असली शिवसेना माना है।

maharasthra

बच गई एकनाथ शिंदे सरकार

क्या बोले स्पीकर

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा- "दोनों पार्टियों (शिवसेना के दो गुटों) द्वारा चुनाव आयोग को सौंपे गए संविधान पर कोई आम सहमति नहीं है। नेतृत्व संरचना पर दोनों पार्टियों के विचार अलग-अलग हैं। एकमात्र पहलू विधायक दल का बहुमत है। मुझे विवाद से पहले मौजूद नेतृत्व संरचना को ध्यान में रखते हुए प्रासंगिक संविधान तय करना होगा..."

End of Feed