शिवसेना विधायक ने स्कूली बच्चों से कहा, 'मम्मी-पापा मुझे वोट न दें तो खाना मत खाना'

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 11, 2024, 01:22 PM IST

Shiv Sena MLA Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में शिवसेना के एक विधायक संतोष बांगर को यह कहते हुए सुना गया, 'अगर आपके माता-पिता अगले चुनाव में मेरे लिए वोट नहीं करते हैं तो दो दिन तक खाना मत खाना।' बताया जा रहा है कि इन बच्चों की उम्र 10 साल से कम थी।

Maharashtra News: एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना के एक विधायक संतोष बांगर ने बच्चों से यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि अगर आपके मम्मी-पापा मेरे लिए वोट नहीं करते हैं तो दो दिन तक खाना मत खाना। कलमनुरी के विधायक बांगर की यह टिप्पणी तब आयी है जब एक सप्ताह से भी कम समय पहले निर्वाचन आयोग ने चुनाव संबंधी गतिविधियों में बच्चों के इस्तेमाल के खिलाफ दिशा निर्देश जारी किए थे।

Shiv Sena MLA Santosh Bangar

संतोष बांगर ने बच्चों से की ये अजब-गजब मांग।

वीडियो में बांगर ने की अजीबो-गरीब मांग

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में बांगर को यह कहते हुए सुना गया, 'अगर आपके माता-पिता अगले चुनाव में मेरे लिए वोट नहीं करते हैं तो दो दिन तक खाना मत खाना।' यह वीडियो हिंगोली जिले में उनके एक जिला परिषद स्कूल के दौरे के दौरान बनाया गया था। बांगर ने बच्चों से कहा कि अगर उनके माता-पिता खाना न खाने की वजह पूछे तो उन्हें कहना है, 'वोट फॉर संतोष बांगर', तभी हम खाना खाएंगे।' इन बच्चों की उम्र 10 साल से कम थी। इसके बाद विधायक ने बच्चों से यह बात दोहराने के लिए कहा कि वे अपने माता-पिता के सामने क्या कहेंगे।

End of Feed