VIDEO: पायलट ने कह दी ऐसी बात, बंद कमरे में मान-मनौव्वल में जुटे एकनाथ शिंदे; मुंबई लौटने में हुई देरी

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को गुरुवार रात पायलट की वजह से एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। शिंदे की जलगांव से मुंबई वापसी देरी से हुई, क्योंकि पायलट ने विमान उड़ाने से इनकार कर दिया था। हालांकि, बंद कमरे में काफी मान-मनौव्वल के बाद शिंदे के विमान ने मुंबई के लिए उड़ान भरी।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को गुरुवार रात पायलट की वजह से एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। शिंदे की जलगांव से मुंबई वापसी देरी से हुई, क्योंकि पायलट ने विमान उड़ाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद शिंदे मान-मनौव्वल में जुट गए, लेकिन ड्यूटी घंटे का हवाला देते हुए पायलट ने बार-बार विमान उड़ाने से इनकार किया।

Eknath Shinde

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

क्या है पूरा मामला?

पायलट ने थकावट और निर्धारित ड्यूटी घंटों से अधिक समय तक उड़ान भरने का हवाला देते हुए उड़ान भरने से इनकार कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, 12 घंटे से अधिक समय से लगातार उड़ान भर रहे पायलट ने थकान की शिकायत की और कहा कि वह दूसरी उड़ान भरने के लिए चिकित्सकीय रूप से फिट नहीं है।

End of Feed