अलविदा दिशोम गुरु... झारखंड आंदोलन के नायक शिबू सोरेन पंचतत्व में विलीन, पैतृक गांव में हुई अंत्येष्टि, उमड़ा जनसैलाब

Shibu Soren Last Rites: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का रामगढ़ जिले में स्थित उनके पैतृक गांव नेमरा में मंगलवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।इस दौरान देश के शीर्ष नेताओं से लेकर बड़ी संख्या में आम लोगों ने नम आंखों से 'दिशोम गुरु' को अंतिम विदाई दी।

Shibu Soren Funeral: झारखंड आंदोलन के पुरोधा, पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार मंगलवार शाम रामगढ़ जिले के उनके पैतृक गांव नेमरा में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ।मुखाग्नि उनके पुत्र और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी। चिता धधकते ही हेमंत और उनके भाई बसंत सोरेन अपने आंसू नहीं रोक पाए। अंतिम यात्रा जैसे ही श्मशान पहुंची, मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, लेकिन इसके बावजूद जनसैलाब पीछे नहीं हटा।

Shibu Soren Last Rites

शिबू सोरेन अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया (फोटो: X)

लोगों ने बारिश में भीगते हुए अपने नेता को अंतिम विदाई दी। पार्थिव शरीर को जैसे ही मुखाग्नि दी गई, वहां मौजूद हर आंख नम थी। अंतिम संस्कार से पूर्व उन्हें सशस्त्र बलों की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर जैसे ही नेमरा पहुंचा, गांववासियों की भीड़ उमड़ पड़ी।

End of Feed