बांग्लादेश में हिंसा के बीच हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। हिंसा और तख्तापलट की आशंका के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उनके बांग्लादेश छोड़ने की खबर है और बताया जा रहा है कि वह भारत आ सकती हैं। शेख हसीना अगर बांग्लादेश से नहीं निकलती तो उनकी जान को खतरा हो सकता था। इससे पहले उनके पिता और बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के नेता रहे पूर्व राष्ट्रपति शेख मुजीबुर रहमान की पूरे परिवार के साथ हत्या कर दी गई थी। शेख हसीना उस समय विदेश में भी, इसलिए वह बची रह गईं।
बांग्लादेश में सेना ने सत्ता पर कब्जा कर लिया है। बांग्लादेश के आर्मी चीफ ने बकायादा देश को संबोधित करते हुए कहा है कि वह देश की कमान अपने हाथों में ले रहे हैं। उन्होंने लोगों से सांति बनाए रखने को कहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही देश में अंतरिम सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हम प्रदर्शनकारी छात्रों से बात करेंगे और उनकी सभी मांगों को मानेंगे।
