बांग्लादेश से आने लगी श्रीलंका जैसी तस्वीरें, दोनों तस्वीरों में अंतर खोज पाना मुश्किल
बांग्लादेश में जिस तरह से हिंसा भड़की है उसे देखते हुए साल 2022 में श्रीलंका के प्रदर्शनों की याद आ गई। उस समय प्रदर्शनकारी श्रीलंका में राष्ट्रपति आवास तक पहुंच गए थे और उन्होंने वहां जमकर उपद्रव मचाया था। आज बांग्लादेश में हिंसक भीड़ प्रधानमंत्री आवास में घुस गई और वहां जमकर लूटपाट की। देखें तस्वीरें
Authored by: Updated Aug 5 2024, 17:06 IST
01 / 08
बांग्लादेश में प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास में पहुंच गए और जमकर लूटपाट की।
02 / 08
साल 2022 में प्रदर्शनकारी भारी संख्या में श्रीलंका के राष्ट्रपति भवन में घुस आए थे।
03 / 08
बांग्लादेश में जगह-जगह हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं और आगजनी की घटनाएं हो रही हैं।
04 / 08
2022 में श्रीलंका में भी प्रदर्शनकारियों ने कई जगह आग लगा दी थी।
05 / 08
बांगलादेश में प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री आवास के पूल पर कब्जा कर लिया।
06 / 08
श्रीलंका में भी प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन के पूल में जमकर हंगामा किया था।
07 / 08
बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन के बीच प्रदर्शनकारी लूट पर उतर आए हैं।
08 / 08
श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों के बीच उपद्रवी तत्वों ने लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया था।