'टीवी पर मुझे मुजाहिदीन बोला', AAP की नेत्री के खिलाफ BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दर्ज कराई FIR

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jul 28, 2023, 02:13 PM IST

Shehzad Poonawala News : भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने अपने आरोप में कहा है कि टीवी पर चर्चा के दौरान कक्कड़ ने उनके बारे में 'अत्यंत ही सांप्रदायिक बातें कहीं।' इससे उनकी आस्था को ठेस पहुंची। भाजपा प्रवक्ता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Shehzad Poonawala News : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आम आदमी पार्टी (AAP) की नेत्री प्रियंका कक्कड़ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पूनावाला का आरोप है कि एक टीवी चैनल पर बहस के दौरान AAP प्रवक्ता ने उन्हें 'मुजाहिदीन' कहा। इससे उनकी आस्था को ठेस पहुंती। पूनावाला ने अपने आरोप में कहा है कि टीवी पर चर्चा के दौरान कक्कड़ ने उनके बारे में 'अत्यंत ही सांप्रदायिक बातें कहीं।' भाजपा प्रवक्ता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Shehzad Poonawala

आप प्रवक्ता के खिलाफ शहजाद पूनावाला ने दर्ज कराई शिकायत।

'ऐसा इसलिए कहा क्योंकि मैं मुसलमान हूं'

पूनावाला ने अपनी शिकायत में कहा है, 'टीवी पर बहस के दौरान वह सवालों के जवाब नहीं दे पा रही थीं। यह देखकर उन्होंने मुझे मुजाहिदीन (यह शब्द आतंकवाद के लिए कुख्यात है) कहने लगीं। वह इस शब्द को इसलिए बार-बार दोहराती रहीं क्योंकि मैं मुसलमान हूं। पहले भी चाहे वह टेलीविजन पर हों या दूसरी जगह उन्होंने मेरी आस्था और आम मुस्लिमों के खिलाफ इस तरह के अपमान जनक बयान दिए हैं।' भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह बयान आम आदमी पार्टी की नफरती सोच एवं मानसिकता को दर्शाता है।

End of Feed