शत्रुघ्न सिन्हा से लेकर सुखेंदु शेखर रॉय तक...बागी गुट में TMC के कितने सांसद? ममता खेमे में कौन-कौन

टीएमसी (TMC) के बागी सांसदों की इस लिस्ट को देखकर साफ है कि ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के कई बड़े और कद्दावर साथी उनका साथ छोड़ रहे हैं।

पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस वक्त जबरदस्त भूचाल आया हुआ है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर मचे आंतरिक घमासान के बीच अब एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, विधानसभा में विधायक दल के टूटने के बाद अब टीएमसी के 'संसदीय दल' (लोकसभा और राज्यसभा सांसदों) में भी बड़ी बगावत होने की पूरी संभावना नजर आ रही है। मतलब बदले हुए माहौल में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के अपने अब उनका साथ छोड़ रहे हैं।

TMC

टीएमसी के सांसद भी दो गुट में बंटे (फोटो- PTI)

20 सांसद बीजेपी के संपर्क में, लेकिन पेंच फंसा

राजनीतिक गलियारों से आ रही खबरों के अनुसार, टीएमसी के लगभग 20 सांसद इस समय भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में हैं। हालांकि, इस पर बीजेपी की तरफ से प्रतिक्रिया अलग है। पहले ही प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने साफ कर रखा है कि फिलहाल बीजेपी के दरवाजे टीएमसी के नेताओं के लिए बंद हैं। ऐसे में अब यह सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि यदि बीजेपी के दरवाजे बंद हैं, तो क्या ये 20 सांसद टीएमसी से बगावत करने वाले उस दूसरे 'बागी खेमे' के संपर्क में हैं जो पार्टी पर वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहा है? क्या टीएमसी का हाल शिवसेना और एनसीपी जैसा होने वाला है?

End of Feed