जब संसद की सीढ़ियों पर गिर पड़े शशि थरूर; सपा सुप्रीमो ने बढ़ाया मदद का हाथ, वीडियो हुआ वायरल

तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर संसद की सीढ़ियों पर खड़े होकर फोन पर बातचीत कर रहे थे। बातचीत के दौरान जैसे ही वह सीढ़ियों से नीचे उतरने लगे,अचानक उनका पैर फिसल गया और संतुलन बिगड़ गया,जिसके कारण वे गिर पड़े।

केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर आज अचानक संसद परिसर में सीढियों से गिर पड़े। जिसके बाद पास खड़े समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्हें सहारा देकर संभाला। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

संसद परिसर में गिर पड़े कांग्रेस सांसद शशि थरूर।

संसद परिसर में गिर पड़े कांग्रेस सांसद शशि थरूर।

जब अचानक गिर पड़े शशि थरूर

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर संसद की सीढ़ियों पर खड़े होकर फोन पर बातचीत कर रहे थे। बातचीत के दौरान जैसे ही वह सीढ़ियों से नीचे उतरने लगे,अचानक उनका पैर फिसल गया और संतुलन बिगड़ गया,जिसके कारण वे गिर पड़े। हालांकि समय रहते आसपास मौजूद सांसदों और सुरक्षाकर्मियों के बीच खड़े अखिलेश यादव ने तुरंत आगे बढ़कर उन्हें थाम लिया।

End of Feed