VIDEO: होटल की लिफ्ट में फंसे शशि थरूर, फायर ब्रिगेड ने हाइड्रोलिक मशीन से किया रेस्क्यू; बाहर आते ही बोले-'चाय पीकर जाइए'

Shashi Tharoor Lift Incident: केरल की राजधानी तिरूवनंतपुरम में शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया, जब कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक होटल की लिफ्ट में करीब 14 मिनट तक फंसे रहे। एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थरूर के साथ यह वाकया लिफ्ट में तकनीकी खराबी के कारण हुआ।

Shashi Tharoor Lift Incident: केरल की राजधानी तिरूवनंतपुरम से शुक्रवार शाम को एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर (shashi tharoor lift hadsa) यहां एक स्थानीय होटल की लिफ्ट में कई मिनटों तक फंसे रहे। लिफ्ट में आई अचानक तकनीकी खराबी के कारण वहां मौजूद लोगों की सांसें अटक गईं। हालांकि, राहत की बात यह रही कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अग्निशमन और बचाव दल (फायर ब्रिगेड) ने सूझबूझ दिखाते हुए सांसद और उनके साथ मौजूद अन्य सभी लोगों को बेहद सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया।

Shashi Tharoor lift incident

तिरूवनंतपुरम के होटल में लिफ्ट के भीतर फंसे सांसद शशि थरूर (फाइल फोटो)

जानकारी के मुताबिक, शशि थरूर तिरूवनंतपुरम के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने गए थे। शाम करीब 7:37 बजे दमकल विभाग को आधिकारिक तौर पर सूचना दी गई कि सांसद होटल की लिफ्ट में फंस गए हैं। इसके तुरंत बाद बचाव कर्मियों की एक विशेष टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। स्थानीय टीवी चैनलों पर दिखाए गए दृश्यों में साफ देखा गया कि शुरुआत में होटल के स्टाफ और कुछ अन्य लोगों ने लोहे की रॉड (छड़) की मदद से लिफ्ट का दरवाजा जबरन खोलने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली।

End of Feed