पश्चिमी देशों पर भड़के जयशंकर तो थरूर बोले-'इतना संवेदनशील मत बनिए, थोड़ा कूल रहिए'

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Apr 4, 2023, 11:17 AM IST

Shashi Tharoor News: गत रविवार को विदेश मंत्री ने कहा कि 'पश्चिमी देशों की लंबे समय से दूसरे के आंतरिक मामलों में बयान देने की खराब आदत रही है। ये देश सोचते हैं कि दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में दखल देना उनका ईश्वर की ओर से दिया गया अधिकार है।' भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने बेंगलुरु में 'मीट एंड ग्रीट' नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन किया था।

Shashi Tharoor : कांग्रेस नेता एवं लोकसभा सांसद शशि थरूर ने सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर को 'थोड़ा कूल' रहने की सलाह दी। कांग्रेस नेता ने कहा कि ''पश्चिमी देशों की हर बात पर हम प्रतिक्रिया दें, इतना संवेदनशील होने की हमें जरूरत नहीं है।' दरअसल, कर्नाटक में एक कार्यक्रम के दौरान जयशंकर ने कहा कि 'दूसरे देशों के आंतरिक हालात पर बयानबाजी करने की पश्चिमी देशों की खराब आदत है।' विदेश मंत्री के इसी बयान पर थरूर ने संसद परिसर में प्रतिक्रिया दी।

THAROOR S JAISHNAKR PTI

एस जयशंकर ने बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में दिया बयान।

'पश्चिमी देशों के हर बयान पर प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं'

थरूर ने कहा, 'मैं जयशंकर को लंबे समय से जानता हूं और उन्हें अपना मित्र मानता हूं लेकिन मेरा मानना है कि इस मामले में हमें इतना संवेदनशील होने की जरूरत नहीं है। मुझे लगता है कि सरकार के रूप में हम चीजों को सीधे तौर पर लेते हैं। यदि हम उनके हर एक बयानबाजी पर प्रतिक्रिया देने लगेंगे तो हम अपना ही नुकसान करेंगे। मैं दृढ़तापूर्वक अपने मित्र जय से थोड़ा कूल रहने का अपील करता हूं।'

End of Feed