विपक्ष के नए नाम 'INDIA' पर प्रणब दा की बेटी ने उठाए सवाल, पूछा-गठबंधन अगर टूट गया तो हेडलाइन क्या बनेगी?

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jul 19, 2023, 05:51 PM IST

Opposition New Name : विपक्षी गठबंधन के इस नए नाम से असहज होने वाली शर्मिष्ठा अकेली नहीं है। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु बैठक में जब 'INDIA' नाम सामने आया तो बिहार के मुख्यमंत्री एवं विपक्ष को एकजुट करने की मुहिम चलाने वाले नीतीश कुमार को भी यह नाम पसंद नहीं आया।

Opposition New Name : विपक्ष के 'INDIA' नाम पर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब कांग्रेस की नेता एवं दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने 26 पार्टियों के गठबंधन के नाम पर सवाल उठाए हैं। सक्रिय राजनीति से दूरी बनाकर रहने वाली मुखर्जी ने बुधवार को कहा कि 'इस देश का नाम किसी भी व्यक्ति या चीज से कहीं बड़ा है।' लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष को 'इंडिया' बुलाए जाने की जरूरत पर उन्होंने सवाल खड़े किए। हालांकि, विपक्ष के इस नए नाम को उन्होंने 'रचनात्मक एवं उकसाने वाला' बताया।

Sharmistha Mukherjee

शर्मिष्टा मुखर्जी ने विपक्ष के नए नाम पर सवाल उठाए हैं।

End of Feed