'कुछ मुद्दों पर दे सकते हैं साथ...', NDA में शामिल होंगे शरद पवार? छगन भुजबल ने दिया दो टूक जवाब

महाराष्ट्र के मंत्री और अजित पवार गुट के नेता छगन भुजबल ने शरद पवार के NDA में शामिल होने की अटकलों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि शरद पवार NDA में जाएंगे। हालांकि, अगर उन्हें किसी मुद्दे पर केंद्र सरकार का फैसला सही लगता है तो वे उसका समर्थन कर सकते हैं।

महाराष्ट्र की राजनीति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता शरद पवार के एनडीए में शामिल होने की अटकलों के बीच अजित पवार गुट के नेता और मंत्री छगन भुजबल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि शरद पवार एनडीए में शामिल होंगे। हालांकि, किसी खास मुद्दे पर अगर उन्हें केंद्र सरकार का रुख सही लगता है तो वे उसका समर्थन कर सकते हैं।

sharad pawar news

छगन भुजबल ने NDA को लेकर किया बड़ा दावा। PTI

छगन भुजबल ने कहा कि शरद पवार के एनडीए में जाने की चर्चाएं बार-बार मीडिया में आती रहती हैं, लेकिन यह उनका निजी मत है कि पवार साहेब NDA में नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा, "मुझे खुद को नहीं लगता कि शरद पवार साहेब NDA में जाएंगे। यह मेरा अपना मत है।"

End of Feed