शरद पवार की बिगड़ी तबियत, हॉस्पिटल में कराए गए भर्ती, तीन दिनों से कर रहे थे सूखाग्रस्त इलाकों का दौरा

एनसीपी के दिग्गज नेता और पूर्व रक्षामंत्री व कृषि मंत्री रहे शरद पवार को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। वे 3 दिन के सूखाग्रस्त इलाको के दौरे पर थे।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख और वरिष्ठ नेता शरद पवार की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सोमवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया। 85 वर्षीय पवार को खांसी और सांस लेने के दौरान होने वाले सीने के दर्द (प्ल्यूरिटिक पेन) की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

शरद पवार की बिगड़ी तबियत

शरद पवार की बिगड़ी तबियत

शरद पवार की बेटी और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके पिता को खांसी की शिकायत के बाद पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। वहां उनके मेडिकल टेस्ट किए जा रहे हैं। सुप्रिया सुले ने कहा कि उनके सभी स्वास्थ्य संबंधी पैरामीटर सामान्य और स्थिर हैं।

End of Feed