शरद पवार की अब कैसी है तबीयत? अस्पताल से मिली छुट्टी

Sharad Pawar Health Condition: एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को शनिवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई। पवार को शुरू में दो नवंबर को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था।

Sharad Pawar Health Condition: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार को शनिवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई, जहां उन्हें सीने और सांस से जुड़ी शिकायतों को लेकर भर्ती कराया गया था।

Sharad Pawar

एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार

अस्पताल से घर पहुंचे पवार

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, 85 वर्षीय शरद पवार ब्रीच कैंडी अस्पताल के पास स्थित अपने आवास के लिए रवाना हो गए। वह पिछले तीन दिनों से इस अस्पताल में भर्ती थे। कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे, बालासाहेब थोराट और एनसीपी नेता दिलीप वलसे पाटिल शुक्रवार रात पूर्व केंद्रीय मंत्री से मिलने अस्पताल पहुंचे थे।

End of Feed