'मुस्लिम वोट पाने की शर्मनाक कोशिश...', राजीव चंद्रशेखर ने पिनराई विजयन ने लिए क्यों कही ये बात

Kerala Assembly Election 2026: केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने रविवार को मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर पलटवार करते हुए कहा कि पार्टी की तुलना कांग्रेस से करना मुस्लिम वोट पाने की एक "शर्मनाक कोशिश" है।

Kerala Assembly Election 2026: केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर (Rajeev Chandrasekhar) ने रविवार को मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर पलटवार करते हुए कहा कि पार्टी की तुलना कांग्रेस से करना मुस्लिम वोट पाने की एक "शर्मनाक कोशिश" है। उन्होंने कहा कि CPI(M) और कांग्रेस, दोनों ही केरल में एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं, लेकिन अन्य राज्यों में गठबंधन करते हैं, जिससे वोटर्स को गुमराह किया जा रहा है।

Rajeev Chandrasekhar

केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर (फोटो साभार: @RajeevRC_X)

राजीव चंद्रशेखरन ने क्या कुछ कहा?

नेमम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे चंद्रशेखर ने समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कहा, ''क्या आपको यह अजीब नहीं लगता कि कांग्रेस, भाजपा को सीपीएम की बी-टीम बता रही है और सीपीएम भाजपा को कांग्रेस की बी-टीम कह रही है? जबकि दूसरे राज्यों में वे औपचारिक गठबंधन में हैं। यह ऐसा है जैसे केरल के लोगों को बेवकूफ समझा जा रहा हो कि वे इस तरह की बकवास पर विश्वास कर लें। ठीक सीमा पार, वह तमिलनाडु और पुडुचेरी में साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं और यहां केरल के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं कि उनका कोई गठबंधन नहीं है।''

End of Feed