INSV तारिणी पर 7 महीने और 17000 समुद्री मील का सफर, महिला लेफ्टिनेंट कमांडरों पर नाज, स्मृति ईरानी ने कही ये बात

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 24, 2023, 08:38 AM IST

आईएनएसवी तारिणी (INSV Tarini) पर दो महिला लेफ्टिनेंट कमांडरों दिलना के, रूपा ए ने 7 महीने में 17000 समुद्री मील की यात्रा पूरी कर महिलाओं और लड़कियों को संदेश दिया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बधाई दी।

आईएनएसवी तारिणी (INSV Tarini) पर दो महिला लेफ्टिनेंट कमांडरों समेत 6 सदस्यीय क्रू मेंबर के साथ 7 महीने में 17000 समुद्री मील की अंतर-महाद्वीपीय यात्रा पूरी करने के बाद मंगलवार को गोवा में भारतीय तटों पर लौट आई। गोवा में भारतीय नौसेना जल कौशल प्रशिक्षण केंद्र (INWTC), INS मांडोवी में प्रतिष्ठित फ्लैग-इन स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत और नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने भाग लिया था।

INSV Tarini, Voyage, Indian Navy, Smriti Irani, R Hari Kumar, Dilna K, Roopa A

आईएनएसवी तारिणी पर महिला लेफ्टिनेंट कमांडरों ने रचा इतिहास

महिलाओं और लड़कियों को मिलेगी प्रेरणा- स्मृति ईरानी

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि यह मेरे साथ एक महिला राजनेता के तौर पर धन्यवाद देने और महिला नौसेना अधिकारियों की क्षमता का जश्न मनाने के लिए था। मैं विशेष रूप से लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और रूपा को बधाई देती हूं क्योंकि उन्होंने कई महिलाओं और लड़कियों समेत सभी को प्रेरित किया।

End of Feed