तेलंगाना में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 7 माओवादी ढेर

Seven Maoists Killed in Telangana: तेलंगाना में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के साथ मुठभेड़ में सात माओवादी मारे गए हैं।

Seven Maoists Killed in Telangana: तेलंगाना में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के साथ मुठभेड़ में सात माओवादी मारे गए हैं। तेलंगाना के मुलुगु जिला के एसपी डॉ. शबरीश ने बताया कि एतुरुनगरम वन क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में सात माओवादी मारे गए हैं। जानकारी के मुताबिक, यह मुठभेड़ तेलंगाना-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर चल रही है, सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन जारी है।

Seven Maoists Killed in Telangana

तेलंगाना में सात माओवादी ढेर।

अधिकारियों ने बताया कि मौके से दो AK-47 और एक इंसास राइफल बरामद की गई है। बता दें, हाल ही में 22 नवंबर को छत्तीसगढ़ में हुए एक ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया था। इसके बाद अब 7 माओवादियों का एनकाउंटर बड़ी सफलता है।

End of Feed