PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर बड़ा अभियान, अमित शाह ने किया ‘सेवा संकल्प’ का ऐलान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाने का ऐलान किया है। अभियान NDA, स्वयंसेवी संगठनों और आम लोगों की भागीदारी से हर जिले, लोकसभा-विधानसभा क्षेत्र और बूथ स्तर तक पहुंचेगा। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने के अवसर से जुड़ा है। महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने भी अभियान में NDA सहयोगियों की भागीदारी की बात कही।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। इस अभियान में एनडीए गठबंधन, विभिन्न स्वयंसेवी संगठन और देशभर के लोग मिलकर हिस्सा लेंगे। अमित शाह ने कहा कि अभियान को देश के हर हिस्से तक पहुंचाया जाएगा। अमित शाह ने बताया कि 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और इस साल यह तारीख खास महत्व रखती है।

amit shah (17)

17 सितंबर से देशभर में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान।’ ANI

उन्होंने कहा कि 6 अक्टूबर 2026 को नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 25 साल की सार्वजनिक सेवा पूरी होगी। अमित शाह ने कहा कि देश में बहुत कम नेताओं को राज्य के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक लगातार 25 साल तक सार्वजनिक जीवन में रहने का अवसर मिला है।

End of Feed