'पंजाब की भावनाओं को नहीं किया जा सकता नजरअंदाज'; चंडीगढ़ विवाद पर बोले BJP प्रदेशाध्यक्ष; शाह से मांगा मिलने का समय

Chandigarh Bill Row: चंडीगढ़ में स्वतंत्र प्रशासक नियुक्त करने के केंद्र के प्रस्ताव को लेकर भाजपा आलोचनाओं का सामना कर रही है। इस बीच, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे। दरअसल, पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के अलावा कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना की तथा सरकार पर पंजाब से चंडीगढ़ 'छीनने' की कोशिश करने का आरोप लगाया।

Chandigarh Bill Row: चंडीगढ़ में स्वतंत्र प्रशासक नियुक्त करने के केंद्र के प्रस्ताव को लेकर भाजपा आलोचनाओं का सामना कर रही है। इस बीच, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे। सुनील जाखड़ ने 'पीटीआई' को बताया कि मैंने मुलाकात के लिए केंद्रीय गृह मंत्री से समय मांगा है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि प्रस्ताव से जुड़ा फैसला वापस लिया जाए।

Sunil Jakhar

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ (फाइल फोटो साभार: @sunilkjakhar)

चंडीगढ़ से जुड़ी हैं पंजाब की भावनाएं

सुनील जाखड़ ने कहा, “चंडीगढ़ की प्रशासनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए पंजाब की भावनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। चंडीगढ़ सिर्फ एक भौगलिक हिस्सा नहीं है। पंजाब की भावनाएं इससे जुड़ी हैं। इस बारे में कोई भ्रम नहीं होना चाहिए।” इससे पहले, जाखड़ ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा था कि चंडीगढ़, पंजाब का एक अहम हिस्सा है और भरोसा दिलाया कि केंद्रशासित प्रदेश को लेकर 'भ्रम' दूर हो जाएगा।

End of Feed