कांग्रेस को एक और झटका: सीनियर नेता गौरव वल्लभ ने छोड़ी पार्टी, बोले- दिन-रात सनातन को गाली नहीं दे सकता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 4, 2024, 09:11 AM IST

Gourav Vallabh Quit Congress: कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता और प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा, कांग्रेस पार्टी दिशाहीन होकर आगे बढ़ रही है, उससे मैं खुद को सहज महसूस नहीं कर पा रहा हूं। मैं ना तो सनातन विरोधी नारे लगा सकता हूं और ना ही सुबह-शाम देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली दे सकता।

Gourav Vallabh Quit Congress: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता और प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने पार्टी में सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है। गौरव वल्लभ ने कहा, कांग्रेस पार्टी दिशाहीन होकर आगे बढ़ रही है, उससे मैं खुद को सहज महसूस नहीं कर पा रहा हूं। मैं ना तो सनातन विरोधी नारे लगा सकता हूं और ना ही सुबह-शाम देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली दे सकता।

Gourav Vallabh

कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ ने दिया इस्तीफा

गौरव वल्लभ ने एक्स पर लिखा, 'कांग्रेस पार्टी आज जिस प्रकार से दिशाहीन होकर आगे बढ़ रही है, उसमें मैं ख़ुद को सहज महसूस नहीं करा पा रहा। मैं ना तो सनातन विरोधी नारे लगा सकता हूं और ना ही सुबह-शाम देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली दे सकता। इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे रहा हूं'

End of Feed