बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन, मेदांता अस्पताल में ली आखिरी सांस, सीएम ने जताया शोक

बीते एक महीने से दिल्ली के मेदांता अस्पताल में प्रभात झा का इलाज चल रहा था। वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके थे।

Prabhat Jha passes away: मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात झा का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। प्रभात झा 67 साल के थे। वह लंबे समय से बीमार थे और बीते एक महीने से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। झा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके थे। सीएम मोहन यादव सहित कई बीजेपी नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।

prabhat jha

प्रभात झा का निधन

2010 में मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बने

प्रभात झा का शुक्रवार सुबह गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। झा (67) के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक पत्रकार के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले झा बाद में भाजपा में शामिल हो गए और 2010 में पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बने। झा 2008 में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने गए और 2020 तक उच्च सदन में रहे। उन्होंने 2015 में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया।

End of Feed