आवारा कुत्तों को भेज दो असम समस्या हो जाएगी खत्म, महाराष्ट्र के एमएलए का अजीब सुझाव

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Mar 5, 2023, 10:28 AM IST

महाराष्ट्र में आवारा कुत्तों की समस्या से समाधान के लिए प्रखर जनशक्ति पार्टी के मुखिया ने अजीब सी सलाह दी है, जिसके बाद विवाद गहरा गया है।

आवारा कुत्तों की समस्या के संबंध में महाराष्ट्र विधानसभा में प्रखर जनशक्ति पार्टी के मुखिया और विधायक बच्चू कडू ने एक बयान दिया जो विवादों में है। उनके मुताबिक अगर आप इस मुश्किल से निकलना चाहते हैं तो आवारा कुत्तों को असम भेज दीजिए क्योंकि वहां के लोग कुत्तों को खाते हैं। कडू राज्य विधानसभा में आवारा कुत्तों के कारण होने वाली समस्याओं के संबंध में विधायक प्रताप सरनाइक और अतुल भातखलकर द्वारा उठाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बोल रहे थे।

bachchu kadu

बच्चू कडू, महाराष्ट्र के प्रखर जनशक्ति पार्टी के विधायक

एमएलए का अजीब सुझाव

कडू ने सड़कों पर पाए जाने वाले घरेलू कुत्तों के खिलाफ कार्रवाई की योजना का सुझाव देते हुए कहा कि प्रयोग एक ही शहर में शुरू किया जाना चाहिए। कथित तौर पर उन्होंने कहा कि असम में आवारा कुत्तों की मांग है। वे 8,000 रुपए तक पा जाते हैं। राज्य में आवारा कुत्तों की आबादी को नियंत्रित करने के लिए, उन्हें असम भेजा जाना चाहिए। विधायक की टिप्पणियों ने पशु अधिकार कार्यकर्ताओं के साथ तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू कर दी हैं और सुझाव को अमानवीय और अपमानजनक बताया है।

End of Feed