Seema Haider का हिंदू आशिक से होता था जमकर झगड़ा- मकान मालिक का खुलासा, जानिए किस बात पर होती थी लड़ाई

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jul 22, 2023, 07:28 AM IST

Seema Haider Latest News: पाकिस्तान में सिंध प्रांत की रहने वाली सीमा हैदर चार बच्चों की तलाकशुदा मां है। ऑनलाइन गेम पबजी के जरिए इंडिया के सचिन मीणा के संपर्क में आई थी, जो उससे उम्र में लगभग आठ साल छोटा है। 13 मई को वह नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर गई थी।

Seema Haider Latest News: पाकिस्तान से प्यार के चक्कर में अवैध तरीके से भारत आने वाली सीमा हैदर (30) की अपने हिंदू आशिक सचिन मीणा (22) से लड़ाई भी हो चुकी है। यह बड़ा दावा उस मकान मालिक ने किया है, जहां पर मीणा हैदर को लेकर आया था। मकान मालिक ने मीडिया को बताया कि दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा हुआ करता था।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में गिरिजेश (रबूपुरा के अंबेडकरनगर मोहल्ले के निवासी) के हवाले से बताया गया कि सीमा बीड़ी की शौकीन थी। हालांकि, सचिन इस बात से परेशान रहता था। यही वजह है वह उसे रोकता और टोकता था, मगर समझाने के बाद भी वह नहीं मानती थी। नतीजतन दोनों में इस बात पर झगड़ा हो जाता था। बाद में मकान मालिक ने सचिन को खुद बुलाकर इस बाबत समझाया था कि वे लड़ाई न किया करें।

End of Feed