देश

आठ साल छोटे सचिन मीणा के लिए यूं छलका 'प्रेम दीवानी' सीमा हैदर का प्यार, देखिए कैसे सुनाया मिथुन की फिल्म का सॉन्ग

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jul 21, 2023, 03:56 PM IST

Seema Haider Latest News in Hindi: सीमा हैदर के जासूस होने की भी बड़े स्तर पर आशंका जताई गई। हालांकि, इस मसले पर यूपी के विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने कहा था कि जब तक ‘हमारे पास पर्याप्त सबूत न हों’ तब तक यह कहना सही न होगा कि पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर एक जासूस है।

Image

पाकिस्तान से हिंदुस्तान आई सीमा हैदर को लेकर कई तरह की बातें हुई हैं। (फाइल)

Seema Haider Latest News in Hindi: पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर जिस हिंदुस्तानी आशिक के लिए अपना वतन छोड़ कर भारत भाग आईं, वह उनके लिए गाने गाकर प्यार का इजहार तक करती हैं। उन्हें बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर मिथुन की फिल्म के गाने भी आते हैं। यूपी एटीएस से पूछताछ के बाद जब शुक्रवार (21 जुलाई, 2023) को टाइम्स नाउ नवभारत की टीम उनसे बातचीत करने उनके (मीणा के) आवास पहुंची तो उन्होंने मुद्दत फिल्म का "प्यार हमारा अमर रहेगा" गाना गाकर सुनाया।

देखिए, उन्होंने रिपोर्टर के आग्रह पर कैसे गाने की दो लाइनें गाकर सुनाईं:

हैदर ने इसी साल मई में अवैध रूप से भारत में एंट्री की थी। ऑनलाइन गेम पबजी के जरिए हुए मीणा से उन्हें प्यार हो गया था, जिसके बाद वह उससे चैटिंग करने लगी थीं और फिर बाद में दोनों की नेपाल में भेंट भी हुई थी। बाद में वह अपने चार बच्चे लेकर सचिन के पास नोएडा आ गई थीं। हालांकि, भंडाफोड़ होने के बाद चार जुलाई को पुलिस ने सीमा को गिरफ्तार कर लिया था, पर सात जुलाई को एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी। आगे दोनों से यूपी एटीसी ने सोमवार और मंगलवार को पूछताछ की थी।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें