Delhi Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब 24 घंटे से भी कम समय बचा है। ऐसे में सुरक्षा अधिकारियों की चप्पे-चप्पे पर नजर है। गाड़ियों की चेंकिंग हो रही है और संवेदनशील इलाकों में रूट मार्च किया हो रहा है। सुरक्षाबलों ने चुनाव की तैयारी के लिए गोविंदपुरी इलाके, हौज रानी सहित दिल्ली के तमाम इलाकों में फ्लैग मार्च किया। डीसीपी चौहान ने समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में 48 घंटे से भी कम समय बचा है। हमने गहन जांच शुरू कर दी है और संवेदनशील इलाकों में रूट मार्च किया है।
दिल्ली पुलिस
रिकॉर्डतोड़ गिरफ्तारियां
इससे पहले दो फरवरी को दिल्ली पुलिस की दक्षिणी रेंज ने 2025 के विधानसभा चुनावों के लिए आदर्श आचार संहिता से जुड़े मामलों के पंजीकरण और गिरफ्तारियों में पिछले रिकॉर्ड तोड़ने का दावा किया था। संयुक्त पुलिस आयुक्त (JCP) दक्षिणी रेंज एसके जैन के मुताबिक, पिछले 24 दिनों में अभूतपूर्व जब्ती और निवारक कार्रवाई हुई है जिसने 2020 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान निर्धारित बेंचमार्क को पार किया है।
यह भी पढ़ें: वोटिंग डे पर बंद रहेंगे दिल्ली के गवर्नमेंट ऑफिस, निजी कार्यालयों में भी पड़ेगा ताला; जानें क्या-क्या रहेगा बंद
उन्होंने बताया कि दिल्ली में 7 जनवरी, 2025 से आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से दक्षिण और दक्षिण-पूर्व जिलों को कवर करने वाले दक्षिणी रेंज ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप अवैध गतिविधियों को रोकने और सार्वजनिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।
अधिकारियों के मुताबिक, प्रवर्तन अभियान के तहत 59,062 क्वार्टर शराब जब्त की गई। 193 मामले दर्ज हुए और 203 गिरफ्तारियां हुईं। इसी तरह, पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत 50.1 किलो गांजा, 1.5 किलो चरस और 700 ग्राम स्मैक जब्त की है।
