दिल्ली

Delhi Chunav: वोटिंग डे पर बंद रहेंगे दिल्ली के गवर्नमेंट ऑफिस, निजी कार्यालयों में भी पड़ेगा ताला; जानें क्या-क्या रहेगा बंद

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान होना है। लिहाजा, दिल्ली सरकार के अधीन सभी सरकारी कार्यालयों, स्थानीय/स्वायत्त निकायों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

Image

(फाइल फोटो)

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: दिल्ली में पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय, औद्योगिक प्रतिष्ठान और दिल्ली सरकार के अधीन सभी सरकारी कार्यालयों, स्थानीय/स्वायत्त निकायों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। कार्मिक मंत्रालय ने पहले ही इसका आदेश जारी किया था, लेकिन चुनाव से 2 दिन पूर्व सोमवार को दिल्ली सरकार ने भी अवकाश की घोषणा कर दी। आज से दिल्ली में प्रचार-प्रसार थम गया है। वोटिंग डे की शाम तक राजधानी में शराब की दुकानों पर भी ताला पड़ा रहेगा।

5 फरवरी को मतदान

एक आदेश में यह जानकारी सामने आई। इस संबंध में मौजूदा निर्देशों का हवाला देते हुए बताया गया कि अगर कर्मचारी किसी निर्वाचन क्षेत्र के निवासी उस क्षेत्र में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं और निर्वाचन क्षेत्र के बाहर स्थित किसी केंद्रीय सरकारी संगठन/औद्योगिक प्रतिष्ठान में कार्यरत हैं, तो वे विशेष आकस्मिक अवकाश के लिए पात्र होंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान होंगे और 8 फरवरी को रिजल्ट आएगा।

कितने बजे से होगा मतदान

इस आदेश के तहत स्कूल, नगर निगम ऑफिस समेत कई महत्वपूर्ण निकाय बंद रहेंगे। ताकि, लोग समय से अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें। केंद्र और राज्य सरकार ने इसके लिए ये बड़ा फैसला लिया है। कल से सभी पोलिंग पार्टियां मतदान स्थलों पर पहुंच जाएंगी और बुधवार की सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा और शाम 6 बजे समाप्त हो जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात रहेंगे। ताकि, किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article