लोकसभा में दर्शक दीर्घा से कूदे 2 शख्स, सांसदों में मचा हड़कंप, सदन में पसरी पीली गैस

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 13, 2023, 04:05 PM IST

Security lapse in Loksabha: लोकसभा में बुधवार को कार्यवाही के दौरान एक बड़ी घटना हुई। कार्यवाही के दौरान एक व्यक्ति दर्शक दीर्घा से कूद गया। संसद की सुरक्षा में यह एक बड़ी चूक मानी जा रही है।

Security lapse in Loksabha: लोकसभा में बुधवार को कार्यवाही के दौरान एक बड़ी घटना हुई। कार्यवाही के दौरान दो लोग दर्शक दीर्घा से नीचे कूद गए। संसद की सुरक्षा में यह एक बड़ी चूक मानी जा रही है। इस घटना के बाद संसद की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। कूदने वाला एक व्यक्ति स्पीकर की कुर्सी की तरफ बढ़ रहा था। एक लड़का नारेबाजी कर रहा था। संसद भवन के बाहर से भी दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। सांसदों ने इस घटना को बेहद गंभीर बताया है और इसकी जांच कराने की मांग की है।

Parliament security lapse

लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई।

'एक शख्स ने सदस्यों की तरफ गैस छोड़ी'

मीडिया से बातचीत में लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बताया कि लोकसभा चैंबर के दर्शक दीर्घा में बैठे दो लोग नीचे कूद गए। हालांकि, इनके कूदते ही सदस्यों ने इन पर काबू पा लिया। दर्शक दीर्घा से लटके दूसरे व्यक्ति ने हमारी तरफ एक तरह का 'गैस' छोड़ा, इसकी वजह से हमारी आंखों में जलन होने लगी। चौधरी ने कहा कि उन्हें सांसदों ने पकड़ा, उसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला। सदन दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह निश्चित रूप से एक सुरक्षा उल्लंघन है।

End of Feed