Jaish Female Commander Afira Bibi: सुरक्षा एजेंसियां को जैश-ए-मोहम्मद की महिला कमांडर अफीरा बीबी की तलाश हैं। वह अजहर महमूद की बहन सादिया के भी संपर्क में थी। उसे पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। फोर्ड ईको कार एक महिला और एक पुरुष द्वारा पार्क की गई थी। कार मामले में एक को हिरासत में ले लिया गया है। अफीरा बीवी कश्मीर की है। एजेंसियां तलाश कर रही हैं कि क्या दिल्ली ब्लास्ट में इसका भी कोई कनेक्शन है।
दिल्ली ब्लास्ट में अफीरा बीबी की तलाश (PTI)
धमाके का नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया
दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम को भारी यातायात के बीच आई20 कार में विस्फोट का एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें धमाके का सटीक समय रिकॉर्ड हुआ है। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास एक यातायात कैमरे द्वारा रिकॉर्ड की गई फुटेज में कार को ऑटो, ई-रिक्शा और अन्य वाहनों के बीच धीरे-धीरे चलते हुए देखा जा सकता है, और फिर अचानक वह आग की लपटों में घिर जाती है।
कुछ ही सेकंड में कार आग के एक विशाल लाल गोले में घिर जाती है, जिसके बाद आसमान में धुएं का एक घना गुबार उठता है, जिससे आसपास के लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगते हैं। विस्फोट इतना जोरदार था कि आस-पास के कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े।
डीएनए परीक्षण से पुष्टि, कार उमर नबी ही चला रहा था
लाल किला विस्फोट स्थल से एकत्र किए गए नमूनों के डीएनए परीक्षण से पुष्टि हुई है कि डॉ. उमर नबी उस कार को चला रहा था जिसमें इस सप्ताह की शुरुआत में विस्फोट हुआ था। उमर की मां के डीएनए नमूने मंगलवार को एकत्र किए गए और जांच के लिए भेजे गए। विस्फोट स्थल से एकत्र अवशेषों के साथ डीएनए नमूनों का विश्लेषण किया गया। एक सूत्र ने कहा, डीएनए के नतीजे इस बात की पुष्टि करते हैं कि वास्तव में उमर ही विस्फोट में इस्तेमाल कार चला रहा था।
उमर इस सप्ताह की शुरुआत में पर्दाफाश किए गए एक सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल का एक प्रमुख सदस्य था। वह जम्मू कश्मीर में पुलवामा के कोइल गांव का रहने वाला था। पुलिस द्वारा प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने और तीन डॉक्टरों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार करने के कुछ ही घंटों बाद सोमवार शाम को दिल्ली के लाल किला क्षेत्र के पास एक धीमी गति से चलती कार में उच्च तीव्रता वाला विस्फोट हुआ। पुलिस ने जम्मू कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में फैले आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने के बाद लगभग 3,000 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट, पोटेशियम क्लोरेट और सल्फर जब्त किया।
