कहां गए MV Ocean Winner पर सवार 22 लोग? लाइफबोट तो मिली लेकिन कोई जीवित नहीं मिला, बचाव अभियान जारी

लापता चालक दल की तलाश में भारतीय तटरक्षक बल MRCC बीजिंग के साथ लगातार समन्वय कर रहा है। इलाके में मौजूद मर्चेंट जहाजों के साथ-साथ अतिरिक्त कोस्ट गार्ड संसाधनों को भी सर्च ऑपरेशन में लगाया गया है,ताकि समुद्र के बड़े हिस्से को कवर किया जा सके।

पारादीप: बंगाल की खाड़ी में डूबे पनामा के झंडे वाले मालवाहक जहाज MV Ocean Winner के लापता चालक दल के सदस्यों की तलाश मंगलवार को भी जारी रही। भारतीय तटरक्षक बल ने सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया है। इस दौरान जहाज की एक लाइफबोट बरामद हुई, लेकिन उसमें कोई जीवित व्यक्ति नहीं मिला।

MV Ocean Winner के चालक दल की तलाश जारी।

MV Ocean Winner के चालक दल की तलाश जारी।

जानकारी के मुताबिक, MV Ocean Winner पारादीप बंदरगाह से करीब 240-290 समुद्री मील दूर हादसे का शिकार हुआ था। ये जहाज चीन की ओर करीब 71 हजार मीट्रिक टन लौह अयस्क लेकर जा रहा था। जहाज पर चालक दल के 24 सदस्य भी सवार थे। इनमें से दो को पहले ही लाइफ राफ्ट की मदद से बचा लिया गया था। वहीं बाकी सदस्य अब भी लापता हैं।

End of Feed