SCO Meeting: गोवा में एससीओ विदेश मंत्री स्तरीय बैठक में क्षेत्रीय चुनौतियों से जुड़े मुद्दे केंद्र में होंगे

  • Agency by: Agency
  • Updated May 4, 2023, 12:26 AM IST

SCO Meeting News:भारत बृहस्पतिवार से गोवा में शुरू होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की विदेश मंत्री स्तर की दो दिवसीय बैठक की मेजबानी करेगा। यह बैठक ऐसे समय में आयोजित हो रही है जब यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस और पश्चिमी देशों में तानातनी है और चीन के विस्तारवादी रवैये को लेकर भी चिंताएं व्यक्त की जा रही हैं।

SCO Meeting in Goa

प्रतीकात्मक फोटो

माना जा रहा है कि बैठक में अफगानिस्तान के सम्पूर्ण हालात पर भी चर्चा हो सकती है जिसमें उन चिंताओं पर भी विचार किया जा सकता है कि तालिबान के शासन में यह देश आतंकवाद का पोषण स्थल बन सकता है। इसके साथ ही तेजी से उभरती सुरक्षा स्थिति पर भी चर्चा हो सकती है।

End of Feed