आंध्र प्रदेश में 35,141 करोड़ रुपये का हुआ घोटाला! पवन कल्याण ने PM मोदी को लिखा पत्र, जांच की मांग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 30, 2023, 11:49 PM IST

जनसेना पार्टी के संस्थापक पवन कल्याण ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली आंध्र प्रदेश सरकार पर गरीबों को जमीन आवंटित करने और मकान बनाने की आड़ में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया।

आंध्र प्रदेश में एक्टर और राजनेता पवन कल्याण ने एक बड़े घोटाले का दावा किया है। पवन कल्याण आंध्र प्रदेश सरकार में हुए 35141 करोड़ के घोटाले का दावा करते हुए पीएम मोदी से जांच का अनुरोध किया है।

pawan kalyan

पवन कल्याण ने लगाया आंद्र सरकार पर घोटाले का आरोप (फोटो- Pawan Kalyan)

आवास घोटाला

जनसेना पार्टी के संस्थापक पवन कल्याण ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली आंध्र प्रदेश सरकार पर गरीबों को जमीन आवंटित करने और मकान बनाने की आड़ में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। कल्याण ने आरोप लगाया है कि अकेले भूमि अधिग्रहण में 35,141 करोड़ रुपये की अनियमितता हुई है।

भूमि अधिग्रहण के नाम पर धोखाधड़ी

जनसेना प्रमुख ने पत्र में कहा कि भूमि अधिग्रहण के नाम पर धोखाधड़ी इतनी बड़ी है कि सत्तारूढ़ दल के एक विधायक ने खुद राज्य सतर्कता और प्रवर्तन विभाग से जांच की मांग की है। कल्याण ने दावा किया कि भूमि का मूल्य कृत्रिम रूप से बढ़ाया गया था, लेकिन मालिकों को केवल नाम मात्र का भुगतान किया गया जबकि वाईएसआरसीपी नेताओं ने बाकी के रुपये अपनी जेब में डाल लिए।

जांच की मांग

उन्होंने यह भी बताया कि अन्य अनियमितताएं भी हुई हैं। कल्याण ने पत्र में मुद्दे को लेकर अधिक जानकारी दी। कल्याण ने प्रधानमंत्री से केंद्रीय एजेंसियों द्वारा उचित जांच कराने और गबन की गई राशि को वसूलने और दोषियों को सजा दिलाने का अनुरोध किया।

End Article
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभा...

End of Feed